Advertisement

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल नगर के लालडिग्गी स्थित एक लॉन में आमजनों के लिए।निःशुल्क लगवाया जांच शिविर

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल नगर के लालडिग्गी स्थित एक लॉन में आमजनों के लिए।निःशुल्क लगवाया जांच शिविर
मिर्ज़ापुर भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत लालडिग्गी स्थित एक लॉन में आमजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया, शिविर में मिर्ज़ापुर स्वास्थ्य विभाग की 7 सदस्यीय टीम के कई चिकित्सक मौजूद रहे, चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों की शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज मौजूद रहे, उन्होंने बताया कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, कहीं श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तो कहीं लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, मनोज जायसवाल द्वारा नगर क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित एक लॉन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास किया गया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें