मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सुविधा केंद्र में बुद्धवार की दोपहर चोरो ने शटर चाड कर अंदर घुसकर काउंटर में रखे 68 हजार रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गए, बताया गया कि सूर्यदेव अग्रहरि पतार कला बाजार में पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं, बुधवार की दोपहर सूर्यदेव नाश्ता करने गए थे, इसी दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे, एक बदमाश सड़क पर लोगों की रेकी कर रहा था, जबकि दूसरा बाइक पर बैठा था, तीसरे बदमाश ने शटर को मोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर पर रखे 68,000 रुपए लेकर फरार हो गया, पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, सूर्यदेव जब वापस लौटे तो देखा शटर आधा खुला था, उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, दुबार कला पुलिस चौकी प्रभारी कुंअर मनोज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की, आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाला और संदिग्धों से भी पूछताछ कर जानकारी ली गयी,
Share: