मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में दूर दराज से दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के समान चोरी करने वाले तीन शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जो मौका देखकर दर्शनार्थियों के मोबाइल, व अन्य सामानो की बड़ी सफाई से चोरी कर फरार हो जाते थे, आजमगढ़ से आये एक दर्शनार्थी ने अपने समान की चोरी हो जाने के सम्बंध में थाना विन्ध्याचल पर तहरीर दिया था, जिसकी जांच करते हुए मुखबीर की सूचना के आधार पर 1. सुभाष चन्द्र पुत्र संत प्रकाश निवासी ग्राम सुन्दरपुर थाना फ्रांस कालोनी जिला इटावा हालपता-नई बस्ती कचरिया थाना विन्ध्याचल, 2. शाहरूख अली पुत्र अहमद अली निवासी कंतित मजार के पास थाना विन्ध्याचल व 3. अवधेश कुमार पुत्र कम्पनीलाल निवासी छोटी महुआरिया थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 03 मोबाइल फोन व अन्य समान बरामद किया, पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार तीनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा,
Share: