Advertisement

तेज रफ्तार का कहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार का कहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
सुलतानपुर जिले के थाना बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज बुधवार भोर करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार में कुल छह लोग सवार थे, और सभी लखनऊ से देवरिया की ओर जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे घुस गयी, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए, हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल, घायलों को एंबुलेंस की मदद से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया, हादसे में देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) की मौत हो गई, वहीं आनंद यादव (23), राजू यादव (22) और जयंतो शर्मा (30) तीनों घायल हो गए, सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें