मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के जसवा गांव के पास बीती रात बुलेट सवार एक युवक तेज रफ्तार की वजह से उसकी बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई, दुर्घटना में बुलेट चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार युवक सूरज गुप्ता उम्र 35 वर्ष पुत्र राजेश गुप्ता जो कि चुनार रेलवे रोड का रहने वाला था, वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से सोनभद्र गया था, वापस लौटते समय अहरौरा क्षेत्र के जसवा गांव के पास तेज रफ्तार की वजह से बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, स्थानीय लोगो ने घायल सूरज को इलाज के लिए अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, वहां जांच के बाद डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की, बताया गया कि युवक दो बहनों के साथ अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था,
Share: