मिर्ज़ापुर के पुलिस लाइन में आज ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में एमएलसी विनीत सिंह, डीआईजी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को टिफिन एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया, विधायक जी ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, वे अपने क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस एवं प्रशासन तक पहुंचाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं, जिसको देखते हुते प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 किए जाने का निर्णय लिया गया है, इस वृद्धि से ग्राम प्रहरियों को आर्थिक सहयोग मिलेगा और उनके कार्यों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा,
Share: