Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने को लेकर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने ड्रैगन फ्रूट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने को लेकर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने ड्रैगन फ्रूट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी कलां में उद्यान विभाग के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किसानों की आय को बढ़ाने के लिए आज यूपी के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फावड़ा चलाकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास किया, इस अवसर पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों से ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, उन्हें अनुदान देकर आधुनिक एवं लाभकारी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ड्रैगन फ्रूट जैसी उन्नत फसल किसानों के लिए आय के नए अवसर उपलब्ध करा सकती है, कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा, इससे उन्हें नई तकनीक एवं आधुनिक बागवानी को अपनाने के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, क्षेत्र में कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा, कार्यक्रम में एमएलसी विनीत सिंह, मझवां विधायिका व उद्यान विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और लोग मौजूद रहे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें