मिर्ज़ापुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज मंगलवार को सुबह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मिर्ज़ापुर पहुंचे, रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया, पत्रकारों से बात करते हुए सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की, संजय सिंह ने देशभर में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की, उन्होंने चुनाव आयुक्तों की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ 37 लाख वोट पूरे देश में काट दिए, ये कोई सामान्य संख्या नहीं है, अगर आप इतने बड़े पैमाने पर वोट काट देंगे, तो फिर देश में लोकतंत्र और चुनाव का क्या मतलब रह गया, अभी जो खुलासा हुआ है वो इसलिए गंभीर है, क्यों कि मोदी और भाजपा ज्ञानेश कुमार को लिस्ट भेजते थे, कि इस बूथ से इतने नाम जोड़ना है इस बूथ से इतने नाम काटना है, ज्ञानेश कुमार उतने नाम जोड़ देते हैं उतने नाम काट देते थे, जिसका नाम ग्यानू चाहे जोड़ दे जिसका नाम चाहे ग्यानू काट दे, तो फिर चुनाव का कोई मतलब नहीं, इसलिए इस आदमी का इस्तीफा भी होना चाहिए इसको जेल होनी चाहिए, अगर मोदी जी बीजेपी लोकप्रिय है तो फिर बैलट पेपर से चुनाव कराने में डर क्यों रही है, मिर्ज़ापुर में आप सांसद संजय सिंह पार्टी कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडेय व सत्यम त्रिपाठी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे,
Share: