मिर्ज़ापुर जिला मंडलीय अस्पताल में बीते दिनों मोर्चरी में रखे एक शव को चूहो के कुतरने पर परिवार के लोगो ने अस्पताल की लापरवाही को लेकर काफी हंगामा किया था, आज जिला मंडलीय अस्पताल में उस मामले की जांच करने शासन से जांच टीम पहुंची, जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्या डॉ. आर.बी. कमल जांच टीम के साथ मंडलीय अस्पताल में पहुंचकर पूरे मामले की जांच किया, जांच टीम ने अलग-अलग लोगों का बयान दर्ज किया, जिसमे कई तरह का अनियमिताएं मिली, जांच में सामने आया कि मृतक के परिजन से बर्फ मंगा कर मोर्चरी में शव रखा गया था, एक शव नहीं बल्कि दो शव को चूहों के खाने का मामला जांच टीम के सामने आया, साथ ही जांच टीम ने सभी लोगों का अलग-अलग लिखित में बयान लिया, अब तक इस मामले में तीन संविदा कर्मी को निलंबित किया गया है, और एक डॉक्टर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया हैं ,
Share: