Advertisement

मिर्ज़ापुर जनपद के लोकप्रिय विधायक ने भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान के तहत दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया

मिर्ज़ापुर जनपद के लोकप्रिय विधायक ने भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान के तहत दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया
मिर्ज़ापुर जनपद के सबसे लोकप्रिय विधायक के श्रेणी में परचम लहराने वाले पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान के अंतर्गत आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल दर्जनों गांव में पहुंचकर क्षेत्रीय लोगो से जनसंपर्क किया, जिसमे ग्राम नेवड़िया, ग्राम खम्हवा जमती, ग्राम रामपुर, पटेहरा कला, सतेशगढ़, सहित करीब एक दर्जन गांव में शमिल रहे, विधायक जी का ये कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाये जा रहे “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, इस अवसर पर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल गांव गांव में पैदल भ्रमण कर लोगो से जनसंपर्क करते हुए, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न नौ साल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, विधायक जी ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्रथम प्राथमिकता है, कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने गांव के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र एवं बुकलेट भेंट कर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें