Advertisement

मिर्ज़ापुर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न घाटों पर चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मिर्ज़ापुर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न घाटों पर चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
मिर्ज़ापुर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी स्वीप वीके सिंह के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत पक्का घाट, नारघाट, बरियाघाट, विंध्याचल घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर मतदाता जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जहां बीएलओ व स्वीप टीम के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम संशोधन और मतदान के प्रति जागरूक किया, इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है, सभी मतदाता अपने बूथ पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं, यदि किसी का नाम छूट गया है तो वह फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है, 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें