Advertisement

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों के कार्य से हुए नाराज

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों के कार्य से हुए नाराज
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई, बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है, इस योजना में भुगतान में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिन स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय पर तैनात नोडल अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए, साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित भुगतान हर हाल में कराना सुनिश्चित किया जाए, जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर लाभ न मिलना, न केवल विभाग की लापरवाही को दर्शाता है बल्कि सरकार की मंशा के भी विपरीत है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें