मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से आज जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया, पुरष/महिला बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों के रहने, पेयजल, भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी सभी प्रबंधों को प्रभावी बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कारागार में सुरक्षा उपकरणों, निगरानी व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें,
Share: