Advertisement

मिर्ज़ापुर में चेक बाउंस से संबंधित मामलों में 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

मिर्ज़ापुर में चेक बाउंस से संबंधित मामलों में 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के मार्गदर्शन में दिनांक "21 नवम्बर, 2026" को जनपद न्यायालय में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (Negotiable Instruments Act), विशेष रूप से धारा-138 के अंतर्गत लंबित वादों के त्वरित एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य चेक बाउंस से संबंधित मामलों में पक्षकारों को आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना तथा न्यायालयों में लंबित वादों के बोझ को कम करना है, जिसको लेकर समस्त वादकारियों एवं अधिवक्ताओ से अपील की गयी है कि वे अपने-अपने लंबित वादों के निस्तारण के लिए निर्धारित तिथि को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठायें तथा आपसी सहमति से अपने वादों का निस्तारण करायें,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें