Advertisement

मिर्ज़ापुर पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस ध्वज को दी सलामी

मिर्ज़ापुर पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस ध्वज को दी सलामी
मिर्ज़ापुर पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस ध्वज को सलामी दी, पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी चुनार-गायत्री यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्वागत पुलिस ध्वज के प्रतीक (स्टीकर) को बांयी जेब के ऊपर चस्पा करके किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और हमारे गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है, जिससे हमने देश सेवा एवं लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्य परायणता से अप्रतीम योगदान दिया है, यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादाई है तथा इस ध्वज के फहराने मात्र से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, हम सबके लिए गर्व की बात है की उ0प्र0 पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे दिनांक 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0जवाहर लाल नेहरू जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया गया था, ध्वज का आकार 04 फिट लम्बा एवं 03 फिट चौडा, ध्वज में दो रंग है जिसमें ऊपर लाल रंग एवं नीचे नीला रंग है, इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है इसलिए आज के दिन को पुलिस झण्डा दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें