Advertisement

मिर्ज़ापुर विंध्याचल धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लेती रही जायजा

मिर्ज़ापुर विंध्याचल धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लेती रही जायजा
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में आज कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के अवसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन पूजन करने उमड़ पड़ी, मंदिर धाम में बड़ी संख्या पहुंचे श्रद्धालुओ की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक पुलिस दल के साथ भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती नजर आयी, इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रबंध का जायजा लिया गया, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने, भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विन्ध्यधाम में दर्शन पूजन करने आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें