
मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेता छोटे खान तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज घुरहुपट्टी डॉo भीमराव अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाते हुए संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है जो भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है, और सभी नागरिकों को न्याय स्वतंत्रता तथा समानता की गारंटी देता है, संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यो के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ता है, साथ ही संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महान योगदान को हमेशा याद दिलाता है, कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति पप्पू, कांग्रेस नेता राजधर दुबे, संतोष यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, मोहित मिश्रा, संदीप तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद विजय कुमार, अशोक गुप्ता, सत्या बिंद, कपिल कुमार सोनकर, विजय दुबे पहाड़ी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे ,


