Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के सुखदरिया जल प्रपात में कल वाराणसी के डूबे दूसरे सैलानी का भी शव आज सोमवार को गोताखोरों ने खोज निकाला

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के सुखदरिया जल प्रपात में कल वाराणसी के डूबे दूसरे सैलानी का भी शव आज सोमवार को गोताखोरों ने खोज निकाला
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र इमलियाचट्टी छातो गांव स्थित सुखदरिया जल प्रपात में कल वाराणसी के दो सैलानी गहरे पानी मे चले जाने से डूब गए थे, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक युवक विकास पांडेय के शव को बरामद कर लिया था, रात होने की वजह से डूबे दूसरे युवक अजय कश्यप का शव नही मिल पाया था, आज पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे दूसरे युवक अजय कश्यप का शव भी बरामद कर लिया, कल रविवार को वाराणसी से विकाश पांडेय व अजय कश्यप अपने दोस्तो के साथ थाना अहरौरा क्षेत्र इमलियाचट्टी छातो गांव स्थित सुखदरिया जल प्रपात में पिकनिक मनाने आए थे, स्नान के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से दोनो डूब गए थे, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें