Advertisement

मिर्जापुर कछवा क्षेत्र के मझवांगांव में घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी खेत में एक किलोमीटर दूर मिला खाली बक्सा

मिर्जापुर कछवा क्षेत्र के मझवांगांव में घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी खेत में एक किलोमीटर दूर मिला खाली बक्सा
मिर्जापुर थाना कछवां क्षेत्र के मझवां गांव में बीती रात एक घर मे घुसे चोरों ने घर मे बक्से में रखे नकदी और आभूषण वाले बक्सा को उठा ले गए, बताया गया कि थाना कछवां क्षेत्र के मझवां गांव सोमवार व मंगलवार की देर रात मुन्ना सोनकर के घर को चोरो ने अपना निशाना बना घर मे घुस कर, कमरे में एक बक्से रखा नकदी और आभूषण वाले बक्से को उठा ले गए, आहत लगने पर परिवार वालो ने जब शोर मचाया तो दोनों चोर बक्सा लेकर बाइक से फरार हो गए, पीड़ित परिवार के मुताबिक, बक्से में करीब डेढ़ दो लाख रुपये नकद और करीब चार लाख रुपये के आभूषण थे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए घर से करीब एक किलोमीटर दूर धान के खेत में चोरो द्वारा ले गए बक्सा और उसमे रखे कपड़े को बरामद किए, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें