Advertisement

बलिया में रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर ने चार्जशीट के बदले की सेक्स की मांग आडियो वायरल एसपी ने किया सस्पेंड

बलिया में रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर ने चार्जशीट के बदले की सेक्स की मांग आडियो वायरल एसपी ने किया सस्पेंड
यूपी बलिया के थाना उंभाव के इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक ने एक रेप पीड़िता से चार्जशीट दाखिल करने के बदले की उससे सेक्स की मांग की, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने प्रकरण को संज्ञान लेते हुए थाना उंभाव के इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया, पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना उभांव, जनपद बलिया में नियुक्त तत्कालीन निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें आवेदिका के आरोपपत्र को जमा करने के लिए आपत्तिजनक वार्ता प्रकाश में आयी है, उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, बलिया ओमवीर सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपित निरीक्षक नरेश मलिक को तत्काल प्रभाव से दिनांक 13.04.2026 को निलम्बित किया जा चुका है, प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक उभांव, संजय शुक्ला की भी संलिप्तता पाये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से आज दिनांक-15.04.2026 को उन्हे भी निलम्बित कर दिया गया है, प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें