Advertisement

तेज बारिश के बीच जर्जर मकान की छत गिरी एक ही परिवार के 6 लोगों की दबकर मौत AC की वजह से एक कमरे में सो रहा था पूरा परिवार

तेज बारिश के बीच जर्जर मकान की छत गिरी एक ही परिवार के 6 लोगों की दबकर मौत AC की वजह से एक कमरे में सो रहा था पूरा परिवार
प्रतापगढ़ में आज गुरुवार की सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच नगर के थाना कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, बताया गया कि लगभग 100 वर्ष पुराने जर्जर मकान का छत अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए, जिसमे से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि एक अन्य घायल है जिसका इलाज चल रहा है, बताया गया कि बारिश और उमस के चलते उस कमरे में लगे एसी की वजह से परिवार के सभी सात सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, गुरुवार की देर रात अचानक से कमरे का चैट ढह गया, और सभी मलबे में दब गए, घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए, स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, हादसे में माता-पिता, बहू, बेटा तथा दो मासूम बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें