मिर्ज़ापुर विंध्याचल में जैपुरिया के पास धरती के अंदर से अचानक निकलने लगी आग
मिर्ज़ापुर विंध्याचल में आज गुरुवार सुबह 07 बजे जैपुरिया खत्री धर्मशाला के पास जमीन के नीचे बिजली विभाग द्वारा बिछाई गई अंडरग्राउंड वायर में शार्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लगने से जमीन के ऊपर उसकी लवर निकलने लगी, जिससे वहा पर थोड़ी देर के लिए लोग इधर उधर हो गए, घटना के बाद से आसपास की जमीन कई फीट तक गर्म हो गई, बिजली विभाग द्वारा घंटों बिजली आपूर्ति बन्द कर फाल्ट को ठीक किया गया, स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल मानकों के विपरीत बिछाई गयी हैं, कुछ स्थानों पर तार नालियों व कई जगह जमीन के बराबर बिछे हुए हैं ,