मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर किरहा गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी के किरहा गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा मोनिका मोदनवाल ने अपने घर के छत पर लगे लोहे की राड में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दिया, बताया गया कि थाना लालगंज लहंगपुर पुलिस चौकी के किरहा गांव निवासी सत्य नरायण मोदनवाल की बेटी मोनिका मोदनवाल 17 वर्ष जो कक्षा 11 की छात्रा थी, काफी देर से युवती मोनिका जब घर में नही दिखाई पड़ी तो घर के लोग उसे खोजते हुए छत पर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटक रही है, थानाध्यक्ष लालगंज द्वारा बताया गया कि फंदे पर लटककर युवती ने आत्महत्या कर लिया गया है, उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,