मिर्ज़ापुर पुलिस उप-महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गयी समीक्षा गोष्ठी
मिर्ज़ापुर पुलिस उप-महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी.सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा गोष्ठी किया गया, समीक्षा गोष्ठी में जनपदीय पुलिस बल के समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षगण एवं शाखा प्रभारी को लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहित का अनुपालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया सहित अन्य चुनावी प्रक्रियाओं को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के साथ साथ ही जनपद के सभी थाने नियमित रूप से संवेदनशील ग्रामों, कस्बों एवं संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों, मतदान केन्द्रों में भ्रमण करने तथा क्षेत्र में नियमित रुप से बार्डर चेकिंग, बैरियर चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए, शराब, खनन, गो-तस्करी, भूमाफिया तथा मादक पदार्थ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही जिलाबदर, ईनामियां की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया, समीक्षा गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात प्रभारी, चुनाव सेल प्रभारी, प्रधान लिपिक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल, प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी सीएमएस सेल, प्रभारी वीआईपी सेल सहित समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षगण मौजूद रहें ,