मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के जरगो नदी पुल से एक अज्ञात युवक की नीचे गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के जरगो नदी पर बने पुल से एक अज्ञात युवक के नीचे गिरने से उसकी मौत हो गयी, युवक के गिरने की स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया, सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त कराया गया तो मृतक की पहचान संदीप यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी सरैया सिकंदरपुर थाना चुनार उम्र करीब-24 वर्ष के रुप में हुई है , थाना चुनार पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,