मिर्ज़ापुर सपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा प्रेसवार्ता में यूपी की पूरी सीट जितने का किया दावा
मिर्ज़ापुर सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य किरणमय नंदा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान यूपी की पूरी की पूरी 80 सीट जितने का दावा किया, उन्होंने कहा कि केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है , उन्होंने कहा कि रामलला हर हिंदू के अंदर है, जनता इस बार मंदिर- मस्जिद के आधार पर वोट नहीं करेगी, जो मंदिर के नाम पर चुनाव प्रचार करते हैं भगवान उनको कभी चुनाव में जीतने नहीं देता, दो बार भाजपा धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटकर सरकार बना ली, अब धर्म के नाम पर चुनाव नहीं होता है, काम के आधार पर होता है, उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वह अधूरे हैं, किसानों, गरीबों और नौजवानों का कोई हित नहीं हुआ, उन्होने कहा कि राम हमारे आदर्श है, मिर्जापुर के लोकसभा प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द चुनाव जीत रहे है, यूपी में 80 के 80 लोकसभा सीटे समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे है ,