मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र में ₹ 25 हजार का ईनामिया बिहार का गैंगेस्टर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र से पुलिस ने ₹ 25 हजार के ईनामिया गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना सन्तनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि. से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के ईनामियां फरार अभियुक्त परमहंस यादव पुत्र सुग्रीव सिंह यादव निवासी निरंजनपुर थाना चौनपुर कैमूर भभूआ बिहार को गिरफ्तार किया, आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया ,