मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र की एक बारात में भौकाल बनाने के लिए पिस्टल लहराते डांस करना पड़ा भारी युवक पहुंचा सलाखों के पीछे जांच में निकला टॉय गन
मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र की एक बारात में एक युवक द्वारा बरातियों पर भौकाल बनाने के लिए हाथ मे पिस्टल लहराते हुए डांस करना उस समय भारी पड़ गया, जब किसी ने युवक का पिस्टल लहराते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे, तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने युवक की पहचान कराई छोटू पुत्र किशोरी निवासी बरईपुर थाना अदलहाट, उम्र करीब-25 वर्ष गिरफ्तार कर लिया, जांच के दौरान भौकाल बनाने वाली पिस्टल नकली पायी गयी, जो एक टॉय गन निकला, थाना अदलहाट पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की गयी ,