मिर्ज़ापुर बैशाख पूर्णिमा पर दर्शन करने आने व जाने वाले श्रद्धालुओ की भारी भीड़ से शास्त्री पुल रहा घंटो जाम ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह रही फेल
मिर्ज़ापुर बैशाख पूर्णिमा पर विन्ध्याचल धाम में दूर दराज से आने व जाने वाले श्रद्धालुओ की भारी भीड़ की वजह से कई जनपदों को जोड़ने वाला शास्त्री पुल घंटो जाम रहा, आज बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर जिला प्रशासन को मालूम रहा कि विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है, ऐसे में कई जनपदों को जोड़ने वाले शास्त्री पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए थी, लेकिन दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़ के आगे पूरी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही, बताया गया कि एक ही जगह पर घंटों तक गाड़िया खड़ी रही, ट्रैफिक में फंसी रही, रेंगते रेंगते गाड़िया आगे बढ़ती रही, जाम में फंसे राहगीरों को आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, छोटे बड़े सभी वाहनों की लंबी कतारें लगने से पूरा मार्ग घंटो ठप हो गया था, जाम लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया, जाम में फंसे राहगीर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए ,