मिर्ज़ापुर की जनता ने पहली बार किसी नौकरशाह को इतना सम्मान दिया जो कई बार हुई भावुक बोली पत्थरो पर नही, लोगो के दिलो में नाम होना चाहिए
मिर्ज़ापुर जनपद की जनता ने पहली बार जनपद में किसी ऐसे अधिकारी को इतना सम्मान दिया की वह कई बार भावुक हो गयी, उनकी आंखे नम हो गयी, हम बात कर रहे मिर्ज़ापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की जिन्हों कुछ वर्ष पहले मिर्ज़ापुर की जिलाधिकारी नियुक्त होने के बाद जनपद में ऐसे ऐसे विकास के कार्य किये, जो एक मिशाल बन गया, जिसकी वजह जनता उनकी मुरीद बन गयी, साधारण स्वभाव की IAS दिव्या मित्तल लोगो के साथ बात करते करते इतना घुल मिल जाती थी, की सामने वाले फरियादी को ऐसा लगे जैसे उनसे कोई अपना बात कर रहा है न कि एक बड़ी अधिकारी, मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहरियादह वासियो की पानी की बड़ी समस्या की जानकारी मिलते ही मिर्ज़ापुर में उस समय की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल में असम्भव को सम्भव कर दिखा दिया था, जिस कैम को लेकर विधायक व सांसद पचासों साल से उस कदहेतर की जनता को सिर्फ आश्वासन दे उनके वोट को चटोरी की तरह चाटकर सांसद और विधायक बनकर अपना उल्लू सीधा किया करते थे, मिर्ज़ापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल में असम्भव को सम्भव कर लहरियादह वासियो को नल से पीने का पानी उनके दरवाजे पर पहुंचाकर कर दिया, ग्रामीण लोग अपने पीने का पानी लेने के लिए तीन से चार किलो मीटर दूर खतरनाक पहाड़ो से उतर कर नीचे पहाड़ की खाई में उतरते हुए जाते, जहा पहाड़ो से छन कर आने वाले एक गढ्ढे में स्टोर पानी को कटोरे से डब्बो में भरकर खतरनाक पहाड़ो के उबड़ खाबड़ मार्गो से ऊपर चढ़ कर तीन से चार किलो मीटर पुनः अपने घर को जाया करते, पूरा दिन ग्रामीणों को अपने लिए पीने का पानी का जुगाड़ करने में लग जाया करता था, मिर्ज़ापुर की उस समय की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों की परेशानियों देखा, और नीचे ड्रमनगंज से पाइप दौड़वाकर कर जगह जगह पम्प लगाकर ऊपर पहाड़ पर लहरियादह वासियो तक पीने के पानी का इंतेजाम किया था, जनपद में ऐसे ही कई ऐतिहासिक कार्य दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल में किये जिससे जनपद की जनता उनकी मुरीद हो गयी, जनपद में बहुत से IAS व IPS अधिकारी तबादला होने के बाद आये, जिनका जनता से कोई सरोकार नही, लेकिन दिव्या मित्तल के मिर्ज़ापुर आगमन की खबर लगते ही जगह जगह लोग फूल माला लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े रहे, हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए परेशान रहा, जगह जगह लोग उनसे मिलने पहुचते रहे, कल गुरुवार को दिन भर सोशल मीडिया पर सिर्फ IAS दिव्या मित्तल ही छायी रही, वह मिर्ज़ापुर में राजस्व विभाग की विशेष सचिव बनकर शासकीय दौरे पर आई थी, जिन्हो ने तमाम VVIP सुविधा को दरकिनार कर एक असम आदमी की तरह माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए कतार गयी ,