मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने लाभार्थी सम्मेलन में मोदी सरकार के नौ साल की किया गुणगान
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम लाभार्थी सम्मेलन में केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व मे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ सालो के कार्यो को गिनाया , दरसल मोदी सरकार के नेतृत्व मे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आज राजगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए , विधायक जी ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योजना उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, सौभाग्य योजना,एवं आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगो को बताया , इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय , दिनेश वर्मा, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या मे लाभार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,