मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में प्रदेश के कृषि मंत्री ने किसान कल्याण केंद्र का फीता काटकर किया उद्घाटन
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम हिनौती में आज प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसान कल्याण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया, पड़री विकास खंड पहाड़ी के टेढ़ा हिनौती स्थित बहुउद्देशीय खाद, बीज एवं प्रसार केंद्र (किसान कल्याण केंद्र) का मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर उद्घाटन किया, करीब 1.31 करोड़ रुपये की लागत से बने इस केंद्र के शुरू होने से पहाड़ी ब्लॉक के किसानों को आधुनिक खेती से जुड़ी सुविधाएं, उन्नत बीज, खाद और कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, कृषि मंत्री ने कहा कि किसान कल्याण केंद्र किसानों के लिए ज्ञान और सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, यहां किसानों को समय-समय पर फसलों की उन्नत खेती, कीट एवं रोग नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, उन्होंने किसानों से केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नई कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन व आय बढ़ाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक संसाधनों और तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है, किसान कल्याण केंद्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने ग्राम प्रधान हिनौती की प्रशंसा किया, कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इन्द्रबहादुर पांडेय, ग्राम कृषि विभाग के कृषि निर्देशक विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार, सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे ,