मिर्ज़ापुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मिर्ज़ापुर जनपद में 08 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं कार्यक्रमों की तैयारियों के मद्देनजर आज जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जनपद भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लें, उन्होंने कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश, तो पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन, वीआईपी रूट, पार्किंग व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।