मिर्ज़ापुर स्कूलों में संचालित वाहन अभी तक 48 फिटनेस एंव 63 स्कूली वाहनों ने परमिट नही लिया सुरक्षा समिति की बैठक में खुलासा
मिर्ज़ापुर परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गये निर्देशों एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के अनुमोदन के उपरांत को जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक आज अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम-दल मिर्ज़ापुर के द्वारा अवगत कराया गया की जनपद में स्कूल वाहन संचालित विद्यालयों द्वारा ससमय प्रपत्र प्राप्त नहीं किये जा रहे है, जनपद में 48 वाहनों द्वारा फिटनेस एंव 63 वाहनों द्वारा परमिट प्राप्त नही किया गया है, बैठक में उपस्थित स्कूल प्रबंधक, प्राचार्यों को अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त विद्यालय जिनमें स्कूल वाहनें संचालित की जा रही बिना वैद्य प्रपत्र वाहन कदापि संचालित न किये जाए, एवं स्कूल वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन कराए जाए तथा वैध ड्राईविंग लाईसेंस के उपरांत ही वाहन संचालित कराया जाए, यदि विद्यार्थियों द्वारा किसी चालक एंव परिचालक की शिकायत की जाती है तो तत्काल उसे हटाया जाए एवं विद्यार्थियों की सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जाए, बैठक में राजीव, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), राजकुमार दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं स्कूल वाहन संचालित विद्यालयों के प्रबंधंक, प्राचार्य मौजूद रहें ,