मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर बुकलेट देकर कराया मिस्ड कॉल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण करते हुए जनता के घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम संपर्क से समर्थन लोगो को बुकलेट देकर उनसे मोबाइल नम्बर 9090902024 पर मिस कॉल कराया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सर्व प्रथम राजगढ़ के ग्राम करौदा में घर घर भ्रमण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं नीतियों से जनता को अवगत कराया , वहा से निकलकर ग्राम लूसा पहुचे , इसी तरह ग्राम नदिहार में लोगो से सम्पर्क कर बुकलेट देकर उनसे मिस कॉल कराया , कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ग्राम राजगढ़ पहुचे , फिर ग्राम भीटी मे घर घर सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओ की जानकारी देते हुए बुकलेट देकर मिस कॉल कराया