मिर्ज़ापुर में बीजेपी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मड़िहान विधायक, व चुनार विधायक ने चुनाव में झोंकी ताकत
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में आज बीजेपी के राष्टीय महासचिव सदस्य राज्यसभा अरुण सिंह ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, और चुनार विधायक अनुराग सिंह को साथ लेकर मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी, आज जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में ये सभी नेताओं ने कई कार्यक्रमों करते हुए क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगो के घर-घर जाकर सम्पर्क करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के लिए वोट मांगे, ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके , प्रथम कार्यक्रम छानबे विधानसभा क्षेत्र हलिया ब्लॉक गड़बड़ा धाम के हथेड़ा ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों की संयुक्त बैठक की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सदस्य राज्यसभा अरुण सिंह रहे, कार्यक्रम में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शिरकत किया, भव्य स्वागत समारोह के बाद अरुण सिंह ने कहा कि आप सभी सदस्यगण अपने-अपने ग्राम सभा के व क्षेत्र पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिस तरह आप लोग अपने ग्राम सभा में जीते हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर घर-घर सम्पर्क करते रहे हैं, उसी तरह लोकसभा चुनाव में हमारी संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के लिए घर-घर सम्पर्क कर वोट मांगे और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें , इसी क्रम में चुनार विधानसभा के कैलहट मंडल में राम ललित सिंह डिग्री कॉलेज में प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की बैठक को भी संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी प्रबुद्ध लोग हैं । आप सभी NDA प्रत्याशी को जीताये, आप सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्य अलग-अलग क्षेत्र से हैं, प्रत्येक गांव में देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर बताने का काम करें साथ ही लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा करें, ताकि तीसरी बार अपने सांसद अनुप्रिया पटेल जी को भारी मतों से जिताये , कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल भी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की लोगो से अपील किया ,