मिर्ज़ापुर में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी जी के रैली व चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक
मिर्ज़ापुर में आये काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रैली और चुनावी तैयारियो के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया , काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि आप सभी संगठन पदाधिकारी की जिम्मेदारी के अनुसार लगाये गये अपने अपने विधानसभाओं में प्रत्येक मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी के साथ बैठक कर सभी शक्ति केन्द्रों के माध्यम से बूथों पर जायें, प्रत्याशी को जिताने के लिए घर–घर जनता से सम्पर्क करें , जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक को निर्देशित किया कि 26 मई 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनसभा सिटी ब्लॉक के ग्रामसभा बरकछा कलां में होने जा रही है, जिसमें आप लोगों के द्वारा मंडलों में लगाये गये सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित करें कि अधिक से अधिक संख्या प्रधानमंत्री जी की जनसभा में आवें और उनके संदेश को सूने ,