मिर्ज़ापुर बिहसड़ा जनसभा में योगी ने कहा कि यह वही कप प्लेट है जिसमें मोदी जी चाय पीते हैं
मिर्ज़ापुर छानबे बिहसड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा गठबंधन अपना दल एस की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल के चुनाव निशान कप प्लेट को लेकर कहा कि यह वही कप प्लेट है जिसमें मोदी जी चाय पीते हैं , आपको इसी निशान पर वोट करना है , आप यह वोट करेंगे तो आपका वोट सीधे मोदी जी के पास जाएगा , 48 डिग्री टेम्प्रेचर में योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए बड़ी संख्या में दोपहर करीब डेढ़ बजे लोग पंडाल में मौजूद रहे, योगी ने चुनाव चिन्ह प्लेट पर लोगो से वोट की अपील करते हुए कहा कि यह वही कप प्लेट है जिसमें मोदी जी चाय पीते हैं , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके एक वोट अनुप्रिया के लिए नहीं होता आपके वोट से मोदी जी प्रधानमंत्री बनते हैं, और देश की सीमा के सुरक्षित कर देते हैं , सपा और कांग्रेस ओबीसी आरक्षण मुसलमान को देना चाहती है उनके सहयोगी तृण मूल कांग्रेस ने तो बंगाल में दे भी दिया था , सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह राम भक्तों पर गोली चलवाते हैं और माफिया के मरने पर संवेदना व्यक्त करने जाते हैं ,