मिर्ज़ापुर पहुंचे जल शक्ति मंत्री का मड़िहान विधायक ने किया स्वागत सिक्किम के राज्यपाल संग किया स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन
मिर्ज़ापुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बुके देकर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, उसके बाद जनपद में पधारे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य जी और उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ सतेशगढ़ में स्वामी परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के दर्शन पूजन किया , इस मौके पर बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता एवं भक्तगण मौजूद रहे , उसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गठबंधन अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के लिए चुनाव प्रचार करते हुए चुनाव निशान कप प्लेट निशान पर वोट देने की अपील किया ,