मिर्ज़ापुर जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान सभी को ठगने का किया काम
मिर्ज़ापुर के बरकछा में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है, भाजपा सरकार किसान, नौजवान सभी को ठगने का काम किया , सभी को धोखा दिया, किसानों की आय को दो गुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों की आय दो गनी तो नहीं हुई लेकिन खेती का लागत मूल्य बढ़ा दिया, खेती सम्बन्धित जरूरत का हर सामान महंगा कर दिया, कीटनाशक दवा डीजल, पेट्रोल, खाद सब महंगा कर दिया, गन्ने का किसान पूरी लागत लगा रहा है, लेकिन कीमत नहीं मिली, अन्य फसलों की भी कीमत किसानों को नहीं मिल रही , उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत दूसरे प्रदेशों से कम है, इंडिया गठबंधन सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी, साथ ही फसलों की सही कीमत दिलाएगी, जिससे किसानों के घर खुशहाली आये,
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की मदद के साथ ही सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखो पदों पर नौजवानों की भर्ती भी करेगी, नौजवानों को नौकरी और रोजगार देगी, भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाओं के पेपर को जानबूझ कर लीक करा दिये जाते है, भाजपा युवाओं को सिर्फ सपने दिखाना चाहती है, इंडिया गठबंधन की सरकार में गरीबों को अच्छी गुणवत्ता का मुफ्त दोगुना राशन दिया जाएगा, पौष्टिक पैकेट आटा और मोबाइल चलाने के लिए फ्री इंटरनेट डाटा दिया जाएगा , इनका बुल्डोजर केवल गरीबों और असहायों पर चलता है, पेपर लीक कराने वालों पर नहीं चलता है, बुलडोजर गायब है, जो 400 पार करने की बात कर रहे है वे 400 हार रहे है, 140 करोड़ की जनता इन्हे 143 पर ही सिमट रही है ,