मिर्ज़ापुर छानबे के बिहसड़ा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सुनने 48 डिग्री टेम्प्रेचर में उमड़ी भीड़
मिर्ज़ापुर जनपद के छानबे विधानसभा क्षेत्र के बिहसड़ा में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा गठबन्धन अपनादल एस की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल के लिए एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए , विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, खास बात जनसभा की ये रही कि कड़कड़ाती धूप और 47 से 48 डिग्री गर्मी के टेम्प्रेचर में भी मुख्यमंत्री योगी जी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी , जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा अयोध्या और वाराणसी की तरह मिर्ज़ापुर में भी विकास बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रहा है , हमारी सरकार में अब देश में कहीं भी दंगा नही होता, अगर कही दंगा होता भी है तो उत्तर प्रदेश पीएसी के जवानों को उस जगह पर बुलाया जाता है, और दंगा तुरन्त शांत हो जाता है , क्यों की दंगाइयों को हमारे पीएसी के जवां जमकर कूटते है , इसलिए दंगा शांत हो जाता है, उसके बाद तो वहां की जनता-जनार्दन कहती है कि पीएसी तो आ गयी है , योगी जी अपना बुलडोजर भी भेज देते ,