मिर्ज़ापुर अखिलेश यादव ने कहा पति पत्नी दोनों मंत्री प्रधानमंत्री जिनके खास लेकिन फिर भी मिर्ज़ापुर की जनता इनसे निराश
मिर्जापुर के बरकछा में जनसभा करने आये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा पति जिस जनपद में पत्नी दोनों मंत्री हो, प्रधानमंत्री के खास हो, फिर भी मिर्ज़ापुर की जनता इन लोगो ने निराश किया, शास्त्री सेतु पुल को लेकर बोले यहां की जनता को बार बार अपना रास्ता बदल कर चलना पड़ रहा है , सातवे चरण के चुनाव प्रचार करने आये अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ रमेश चंद्र बिंद के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए , कहाकि मैं देख रहा हूं हमारा विशाल पंडाल पीछे तक जनता से भरा है, सड़क पर उसके ऊपर जनता का समूह दिखाई दे रहा है, जनता में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है , मिर्जापुर लोकसभा से रमेश बिंद जीत कर दिल्ली पहुंच रहे है , आगे अखिलेश यादव बोले हम जैसे ही मिर्जापुर पहुंचे तो मौसम बदल गया है, इस बार राजनीतिक मौसम भी बदलने जा रहा है, ये दिल्ली वाले मनमर्जी वाले है यह सुनाते है, अपने मन की बात , लेकिन अब होगा काम की बात , केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए बोले यहां की सांसद ने गांव गोद लिया, आज उसकी क्या हालत है, शास्त्री सेतु पुल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा,"यहां पर जनता को रास्ता बदल कर चलना पड रहा है, कुछ लोग वसूली कर रहे है, हमने सोचा था मिर्जापुर में बहुत विकास हो गया होगा, जो लोग निवेश लाने की बात करते थे, कोई कंपनी लगाकर रोजगार नही दिया , चिमनी से धुआं निकलने की बात करते थे, क्या हुआ धुआं निकला , नही निकला, अब इनके जमीन के नीचे से कार्पेट खिसक रही है, अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर साधा निशाना कहा," यहां की सांसद को ईमानदार अधिकारी नही पसंद है, ये लोग उनको हटवा देते है , वैक्सीन लगवा कर जान के पीछे पड़े है, जो धमकी दे रहे उनसे बोल दो आपके एक वोट से दिल्ली के साथ प्रदेश की दोनो सरकार जा रही है ,