मिर्जापुर में विकास यात्रा जारी रखने के लिए अनुप्रिया पटेल ने अधिवक्ता समाज से मांगा सहयोग
मिर्ज़ापुर भाजपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने आज कचहरी चुनार में जनसंपर्क करते हुए अधिवक्ता गण व जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में एक बार फिर भारी बहुमत से एनडीए गठबंधन को जिताने की अपील किया, अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राजग प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने आज चुनार कचहरी में पैदल मार्च करते हुए अधिवक्ताओ और जनता से जनसंपर्क किया , इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियां और उपलब्धियां बतायी, उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज सदैव देश व एक अच्छे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है , पिछले 10 साल के दौरान मिर्ज़ापुर जनपद में किये गए सभी विकास कार्यों से आप सभी अवगत हैं , उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय कचहरी में जो आवश्यकता थी उनको भी पूर्ण करने का प्रयास किया है, चुनाव में अधिवक्ता भवन का निर्माण हुआ है और लोहे की जाली गेट की मांग पर मैंने अपनी सांसद निधि से लगाया था, इसके साथ ही चुनार का पुल, निर्यात सुविधा केंद्र, लॉजिस्टिक्स सेंटर, हाईवेज, रामपुर पुल, मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, मां विन्ध्वासिनी विश्वविद्यालय आदि 10 वर्षों में मिर्जापुर का विकास कार्य आगे बढ़ा है, उन्होंने कहा कि 10 वर्षों की मेरी कार्य शैली को आप सभी ने देख लिया है और समझ लिया है, अब समय है आप सभी एक बार फिर अपना आशीर्वाद देते हुए एक जून 2024 को ईवीएम मशीन पर पहले नंबर पर कप प्लेट चुनाव चिन्ह पर बटन दबा कर मुझे ताक़त दें , एक बार फिर इस क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दें, मैं आप सबको यही विश्वास दिला सकती हूं कि जैसे मैं 10 वर्षों में विकास किया, वैसे ही अगले 5 वर्षों में भी जनपद विकास का नया कीर्तिमान रचेगा