मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब आप एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा आता है
मिर्जापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब आप एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा आता है , मिर्जापुर के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि आज क्या नहीं है हमारे मिर्जापुर में , पहले गर्मी में पेयजल की समस्या रहती थी, 2014 के पहले किसी ने सोचा भी नही होगा मेडिकल कॉलेज की कल्पना, आज मिर्ज़ापुर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है, पहले पढ़ने के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी, अगले साल यहां विश्वविद्यालय भी हो जाएगा तो पढ़ने के लिए लोगो को बाहर नही जाना पड़ेगा, लोग यहां पढ़ाने आएंगे , जनपद में बेहतर रोड कनेक्टिविटी है जब आप एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा आता है, आपका एक वोट सिर्फ अनुप्रिया के लिए नहीं होता बल्कि आपके वोट से मोदी जी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश की सीमा सुरक्षित कर देते हैं , पहले आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए हम संसद में चिल्लाते रहते थे, आज एक पटाखा भी फट जाए तो पाक कहता है इसमें हमारा हाथ नहीं है, यह है नए हिंदुस्तान की ताकत है, पाक का राग अलाप रहे कांग्रेस और सपा के लोग पाकिस्तान जाकर देखें वह 23 करोड लोगों का पेट नहीं भर पा रहा है, और हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे है , अयोध्या में रामलला का मंदिर सपा और कांग्रेस बनवा पाती क्या, यह लोग आपके नारा लगाने पर हंसते थे, और सड़कों पर उतरने पर अत्याचार करते थे, अब तो हमने अयोध्या में मंदिर भी बना दिया, मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद से मुक्त हो गया , तो इधर मैं उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त कर दिया है, सपा के लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं और माफिया के मरने पर संवेदना व्यक्त करने जाते हैं ,