दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर NDA की बैठक नीतीश और नायडू ने सौंपा समर्थन पत्र
दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर NDA की की बैठक में 21 दलों के नेता शामिल हुए, जिसमे सर्वसम्मति से NDA के नेता के रूप में पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुन लिया गया , नीतीश कुमार और चन्द्र बाबू नायडू के साथ सभी नेताओं में लिखित में NDA को समर्थन दिया, बैठक में कहा गया कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है, बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है, हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता, हम सभी एनडीए के नेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं , मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला, युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है, भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी , प्रस्ताव सर्वसम्मति से आज दिल्ली में पारित हुआ ,