उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस वार्ता कर मतगणना सम्बन्धित दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस वार्ता करते हुए मतगणना सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि यूपी की 80 सीटो पर 4 जून को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी , 75 जनपदों में 81 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग किया जाएगा, बैलेट की गिनती मुख्यालय के मतगणना स्थल से होगी , 80 लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में 80 रिटर्निंग ऑफिसर 1581 सहायक रिटर्निग ऑफिसर मतगणना को संपन्न कराने के लिए लगाए गए है , पूरे मतगणना की कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में होगी , लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं , जिनमे 771 पुरुष और 80 महिला प्रत्याशी शामिल है , मतगणना के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ,