Advertisement

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल आगामी नवरात्र मेले को लेकर जिलाधिकारी ने विंध्य कॉरिडोर क्षेत्र व घाटों का किया निरीक्षण

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल आगामी नवरात्र मेले को लेकर जिलाधिकारी ने विंध्य कॉरिडोर क्षेत्र व घाटों का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर आगामी चैत्र नवरात्र मेले को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह के साथ पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट तथा विंध्य कॉरिडोर छत तथा नीचे पूरा परिक्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कॉरिडोर के छत पर पान और गुटखे की थूक के दाग तथा खिड़की और जगह जगह लगे जाले की साफ सफाई हो, कॉरिडोर के कमरों का भी निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने सीसी टीवी हॉल का निरीक्षण कर सभी कमरे को दिए गए समय पर सही कराया जाए, गेट नंबर 5 के अंदर आते समय दाहिने तरफ बैरिकेडिंग लगे, ताकि भीड़ बढ़ने पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, मंदिर परिसर में लगे पुराने बैनर, फैक्स को हटवाकर नए बैनर और फ्लैक्स लगवाने जैसे तमाम आदेश जारी किए ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें