Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक द्वारा आज आगजनी से प्रभावित किसानों को मुआवजा चेक वितरित किया गया

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक द्वारा आज आगजनी से प्रभावित किसानों को मुआवजा चेक वितरित किया गया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ विकासखंड परिसर में आगजनी से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने हेतु मुआवजा का चेक वितरित किया गया, बीते दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौरान विभिन्न गांवों में आग लगने की घटनाओं से किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा था, किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत प्रदान करने का निर्णय लिया था, आज मंडी समिति के माध्यम से ग्राम घोरथरा सहित विकासखंड राजगढ़ के विभिन्न गांवों के प्रभावित किसानों को कार्यक्रम के दौरान मड़िहान विधायक जी के द्वारा किसानों को मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए, अपने सम्बोधन में विधायक जी ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है, संकट की हर घड़ी में उनके साथ खड़ी है, किसानों की मेहनत और उनका योगदान देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य विपरीत परिस्थिति में किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, सरकार उनकी समस्याओं के समाधान तथा आर्थिक सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है, विधायक जी ने किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा अथवा कृषि क्षति होने पर शासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया, मुआवजा प्राप्त करने वाले किसानों ने प्रदेश सरकार एवं विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई में महत्वपूर्ण सहयोग सिद्ध होगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें