मिर्ज़ापुर में आज से शुरू हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर मिर्ज़ापुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम किये गए, परीक्षा 20 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई, सुबह पहली पाली व दोपहर में दूसरी पाली की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की केंद्र के बाहर लंबी कतार लगी रही, परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजाम किये गए, पुलिस भर्ती परीक्षा आज 8 जून से शुरू है जो 9 एवं 10 जून तक चलेगी, परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स के साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है, इसके लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों के बारकोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकें ,
Share: