Advertisement

मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई

मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय मिशन कंपाउंड में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि वीरता, न्याय, धर्मनिष्ठा एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, मालवा की महारानी वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हैं, श्री खान ने कहा कि जनता के प्रति उनकी निष्ठा, न्यायप्रियता और रणनीतिक कौशल सदैव देश को प्रेरणा देते रहेंगे, जयंती में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कपिल कुमार सोनकर सोशल मीडिया के अंकुर श्रीवास्तव आजाद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश मिश्रा कार्यालय राजेंद्र विश्वकर्मा पहाड़ी ब्लाक के ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विजय दुबे पहाड़ी अनुसूचित जाति के शहर अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चौधरी फराह अहमद सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें